पूरे विश्व में बहुत सारे सागर और महासागर उपस्थित है दुनिया का लगभग 70% हिस्सा जल से घिरा हुआ है मात्र 30% ही भूभाग का है उसमें से भी कुछ ऐसे भूभाग है
जहां पर जीवन की कल्पना करना बहुत मुश्किल है बाकी के शेष हिस्से में मनुष्य जीवन और एक संतुलित वातावरण उपस्थित है जहां मनुष्य के साथ-साथ और भी कई जीव जंतु जीवन यापन करते हैं
पूरे विश्व के 70% से भी अधिक जल होने के बावजूद भी हम उस जल को पी नहीं सकते क्योंकि वह जल बहुत ही खारा नमकीनी होता है
जो कि मनुष्य के पीने योग्य नहीं रहता दुनिया में मात्र 1 से 2% ही जल जो कि पीने योग्य है इस लेख से अब जानेंगे की दुनिया में कितने महासागर हैं और सभी महासागरों की संक्षिप्त में जानकारी

Table of Contents
महासागर क्या होता है?
महासागर जलमंडल के मुख्य भाग है यह आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं महासागरीय जल हमेशा गतिशील अवस्था में रहता है तरंगे तथा ज्वार – भाटा तथा महासागरीय धाराएं, महासागरीय जल की तीन मुख्य गतियां है
दुनिया के सभी महासागरों के नाम
दुनिया के कुल 5 महासागर कुछ इस प्रकार है
- प्रशान्त महासागर (Pacific Ocean)
- अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
- हिन्द महासागर (Indian Ocean)
- आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)
- अंटार्कटिक महासागर (Antarctica Ocean)
प्रशान्त महासागर (Pacific Ocean) : धरती का लगभग 30% भाग प्रशांत महासागर द्वारा घेरा गया है इसकी आकृति त्रिभुजाकार है इस का कुल क्षेत्रफल 16,18,00,000 वर्ग किलोमीटर है
प्रशांत महासागर की औसत गहराई लगभग 4,000 मीटर है और इसकी अधिकतम गहराई 11,000 मीटर के लगभग है इसमें लगभग सभी महासागरों का 50% से भी अधिक पानी है
अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) : भूगोल के मानचित्र में देखने पर यह 8 की आकृति के सामान दिखता है यह महासागर का कुल क्षेत्रफल 10,64,00,000 वर्ग किलोमीटर के लगभग है
यह अफ्रीका तथा यूरोप महाद्वीप को दुनिया के बाकी महाद्वीपों से अलग करता है अटलांटिक महासागर की औसत गहराई 3,339 मीटर है इस महासागर की सबसे ज्यादा गहराई 8,605 मीटर है
हिन्द महासागर (Indian Ocean) : धरती के कुल क्षेत्रफल का 7% हिस्सा हिंद महासागर के द्वारा घेरा गया है इसका क्षेत्रफल 7,35,56,000 वर्ग किलोमीटर है इस महासागर की औसत गहराई 3,890 मीटर और अधिकतम गहराई 8,047 मीटर है
धरती पर मौजूद जल का लगभग 20% के आसपास का हिस्सा हिंद महासागर में है सिंधु, गोदावरी, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र और गंगा भारत की प्रमुख नदियां है जो कि हिंद महासागर में जाकर मिलती है व्यापार की दृष्टि से हिंद महासागर का उपयोग बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है
आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean) : यह महासागर का कुल क्षेत्रफल 1,40,00,000 वर्ग किलोमीटर है अंटार्कटिका का 98% भाग औसतन 1.9 किलोमीटर मोटी बर्फ से ढका हुआ है पानी के बर्फ के रूप में होने के कारण यहां की गहराई का अनुमान लगा पाना बहुत मुश्किल है
इसलिए यहां पर इसकी गहराई को ना नापते हुए इसकी ऊंचाई को नापा जाता है सबसे ऊंचा शिखर 4,776 मीटर है और और इसका औसत 1.9 किलोमीटर मोटी बर्फ की परत है
अंटार्कटिक महासागर (Antarctica Ocean) : इस महासागर का क्षेत्रफल 1,40,60,000 वर्ग किलोमीटर है इस महासागर की औसत गहराई 1,038 मीटर और इसकी अधिकतम गहराई 5,450 मीटर है
दक्षिणी ध्रुव पर स्थित होने के कारण इस महासागर को दक्षिण ध्रुवीय महासागर के नाम से भी जाना जाता है इस महासागर में कई ऐसे दुर्लभ जलीय जीव पाए जाते हैं जो कि किसी और महासागर या सागर में देखने को नहीं मिलते हैं
सागर और महासागर में क्या अंतर है?
महासागरों की तुलना में समुद्र यानी सागर बहुत ही छोटे होते हैं यह पूर्ण और आंशिक रूप से भूमि द्वारा जुड़े होते हैं महासागर भूगोल का ही भाग होते हैं
इसके अलावा महासागर समुद्र की तुलना में बहुत गहरे होते हैं महासागर विशाल होते हैं दुनिया में मुख्य रूप से पांच ही महासागर हैं लेकिन सागर बहुत सारे होते हैं
लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा सागर भूमध्य सागर है समुद्रों में जहां वैज्ञानिकों द्वारा कई प्रकार के प्रयोग किए जाते हैं वही महासागरों में यह कर पाना बहुत मुश्किल होता है
दुनिया के सभी सागर और महासागर मिलकर धरती का लगभग 70% से भी अधिक भाग ढकते हैं दुनिया के 3 सबसे बड़े सागर भूमध्य सागर, कैरेबियन सागर और दक्षिणी चीन सागर वही सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है
अगर आपने इस लेख को पूरा पढ़ लिया है तो आपको समझ में आ गया होगा की दुनिया में कितने महासागर है इसके साथ ही हमने उस महासागर के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य को भी इस लेख में लिखा है और महासागर और सागर में क्या अंतर होता है ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर इस लेख में दिया गया है
संक्षिप्त में प्रश्नों के उत्तर
विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
प्रशांत महासागर विश्व का सबसे बड़ा महासागर है
विश्व का सबसे छोटा महासागर कौन सा है?
विश्व का सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर है
किस महासागर को ‘छिपता हुआ’ महासागर कहा जाता है?
आर्कटिक महासागर को छिपता हुआ महासागर कहा जाता है
विश्व की सबसे गहरी खाई ‘मारियाना ट्रेंच’ किस महासागर में स्थित है?
मारियाना ट्रेंच जोकि विश्व की सबसे गहरी खाई है यह खाई प्रशांत महासागर में स्थित है
कौन सा महासागर उत्तर अमेरिका महाद्वीप को स्पर्श नहीं करता है?
हिंद महासागर उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को स्पर्श नहीं करता है